[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा बिट्टू तबाही ने यमुना घाट पर चलाया सफाई अभियान, 1280 किलो कचरा एकत्र

विज्ञापन

नोएडा। मध्य प्रदेश की अजनार नदी का कायाकल्प कर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करने वाले सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ ‘बिट्टू तबाही’ मंगलवार सुबह करीब छह बजे अपनी टीम के साथ सेक्टर-94 स्थित युवा शक्ति घाट पहुंचे। उनके साथ शहर के कई वालंटियर्स ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

पांच घंटे तक चला सफाई अभियान

 बिट्टू तबाही के अनुसार, टीम ने सुबह छह बजे से 11 बजे तक यमुना घाट पर सफाई की। इस दौरान घाट और आसपास के क्षेत्र से बड़ी मात्रा में कचरा एकत्र किया गया।

1280 किलो कचरा किया एकत्र

 बिट्टू तबाही ने बताया कि पांच घंटे चले सफाई अभियान के दौरान यमुना घाट से करीब 1280 किलो कचरा एकत्र किया गया। वालंटियर्स ने भी सफाई कार्य में सहयोग करते हुए घाट को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार अभियान

सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही पर्यावरण और नदियों के संरक्षण के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। द ओशन क्लीनअप जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था से भी उन्हें सराहना मिल चुकी है। दिल्ली और गुरुग्राम में तीन दिवसीय अभियान के बाद नोएडा का यमुना घाट उनके अभियान का अंतिम चरण रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें