[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर जाम होगा कम, गुर्जर भवन के पास शिफ्ट होगा बस स्टैंड

 नोएड। परी चौक को जाम मुक्त बनाने और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 की तैयारियों के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बस स्टैंड को गुर्जर भवन के पास स्थित पार्क में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। इसके लिए पार्क के बीच सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। बसों के प्रवेश और निकास के लिए पार्क की दीवार काटकर दोनों तरफ गेट बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

कुछ माह पहले ही परी चौक से हटाया गया था बस स्टैंड

प्राधिकरण ने कुछ माह पहले परी चौक पुलिस चौकी के सामने एक्सप्रेसवे से बस स्टैंड हटाकर तुगलपुर में अंसल प्लाजा मॉल और गुर्जर भवन के सामने स्थानांतरित किया था। हालांकि, सड़क किनारे बसों के खड़े होने से परी चौक पर दोबारा जाम की स्थिति बनने लगी। इसके बाद प्राधिकरण ने बस स्टैंड को पार्क के अंदर विकसित करने की योजना बनाई।

यात्रियों के लिए शेड, पानी और शौचालय की होगी व्यवस्था

नए बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पार्क के अंदर यात्रियों के बैठने के लिए शेड, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। अलग-अलग रूट की बसों के लिए अलग बे बनाए जाएंगे, जिससे बसों की भीड़ एक जगह जमा न हो। चौड़ी सड़क के जरिए बसें आसानी से पार्क के अंदर प्रवेश कर बाहर निकल सकेंगी।

UPITS से पहले तैयार होगा नया बस स्टैंड

प्राधिकरण का लक्ष्य यूपीआईटीएस 2026 शुरू होने से पहले नए बस स्टैंड को तैयार करना है। वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम ने बताया कि परी चौक शहर का प्रमुख चौराहा है और यहां लगातार जाम की शिकायतें मिल रही थीं। नए बस स्टैंड के शुरू होने से मुख्य सड़क पर बसों का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और पार्क की हरियाली को कम से कम नुकसान पहुंचाते हुए यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें