[gtranslate]
[gtranslate]

भारतीय ज्ञान परंपरा पर जीबीयू में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में 24 से 26 जुलाई तक भारतीय ज्ञान परंपरा पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश से आने वाले विशेषज्ञ पांडुलिपियों में निहित ज्ञान के विभिन्न पहलुओं की व्याख्या और डिकोडिंग पर मंथन करेंगे।

कई विषयों पर होंगे शोध पत्र प्रस्तुत

सम्मेलन के दौरान दर्शन, आयुर्वेद, वास्तुकला, बौद्ध अध्ययन, नीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, धर्मशास्त्र, इतिहास एवं पुराण, ज्योतिष, गणित, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, समाज एवं संस्कृति, भाषाविज्ञान, व्याकरण तथा नाथपंथ सहित भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े अनेक विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

भ्रम दूर करने पर रहेगा जोर

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के विचार साझा करना और उनसे जुड़े भ्रम एवं गलत धारणाओं को दूर करना है। इस दौरान प्रतिभागी विभिन्न शोध निष्कर्षों और अनुभवों पर भी चर्चा करेंगे।

वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर मंथन

सम्मेलन में समकालीन वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित नए सिद्धांतों और अनुसंधान ढांचों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। विशेषज्ञ इस दिशा में भविष्य के शोध और नवाचार की संभावनाओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें