[gtranslate]
[gtranslate]

करंट हादसे की जांच तेज, दोषी कर्मचारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 नोएडा। सेक्टर-58 में करंट लगने के बाद नाले में गिरकर इंजीनियर आर्यन की मौत के मामले में नोएडा पुलिस ने संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मृतक के स्वजन से व्हाट्सएप पर तहरीर प्राप्त कर मंगलवार को कार्रवाई की।

घटना में गई थी जान

पुलिस के अनुसार नौ जुलाई की सुबह आर्यन कार्यालय जाने के दौरान करंट की चपेट में आ गए और नाले में गिर पड़े। उन्हें बचाने पहुंचे एक युवक को भी करंट लगा, जिससे वह पीछे हट गया और तत्काल मदद नहीं मिल सकी।

सीपीआर के बाद भी नहीं बच सके

घटना के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर आर्यन को नाले से बाहर निकाला गया। मौके पर उन्हें सीपीआर भी दिया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया।

दोषियों पर होगी कार्रवाई

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि मामले में किसी की लापरवाही से मौत और साझा आशय सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विवेचना में जो भी कर्मचारी या अन्य व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें