[gtranslate]
[gtranslate]

सात गांवों के सरकारी स्कूलों के कायाकल्प पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे

ग्रेटर नोएडा। सात गांवों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नवीनीकरण कार्य शुरू कर दिया है। यूपी सरकार की कायाकल्प योजना के तहत इन स्कूलों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इस परियोजना पर प्राधिकरण करीब तीन करोड़ रुपये खर्च करेगा, ताकि बच्चों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

सात गांवों में शुरू हुआ विकास कार्य

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि बिरौंडा, खानपुर, गिरधरपुर, घंघौला, सिरसा, सलेमपुर गुर्जर और बल्ला की मढ़ैया गांव के स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य शुरू करा दिए गए हैं। सभी स्कूलों में आवश्यक मरम्मत और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बनेंगे अतिरिक्त कमरे और सुधरेगा भवन

स्कूलों में बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे। इसके अलावा पुराने भवनों की मरम्मत, पूरी इमारत की रंगाई-पुताई, फर्श और छत की मरम्मत का कार्य भी कराया जाएगा, जिससे विद्यालयों का ढांचा मजबूत और आकर्षक बन सके।

आरओ, हैंडपंप और चारदीवारी की मिलेगी सुविधा

बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों में आरओ सिस्टम और नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए चारदीवारी का निर्माण भी कराया जाएगा। प्राधिकरण का दावा है कि आने वाले महीनों में इन सातों सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें