[gtranslate]
[gtranslate]

प्राधिकरण का बड़ा कदम, उद्योग विहार एक्सटेंशन में शुरू हुई आधुनिक सफाई व्यवस्था

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के उद्योग विहार एक्सटेंशन, ईकोटेक-2 में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। प्राधिकरण इस क्षेत्र को आदर्श औद्योगिक सेक्टर के रूप में विकसित करेगा और यहां मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करेगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य औद्योगिक सेक्टरों में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी।

उद्योगपतियों की मांग पर लिया गया फैसला

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने औद्योगिक क्षेत्रों में आवासीय सेक्टरों की तर्ज पर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के सामने रखी थी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर सेक्टर का सर्वे कराया गया।

संयुक्त टीम ने शुरू कराया कूड़ा संग्रहण

मंगलवार को एसीईओ के निर्देश पर एजीएम आरडी पांडेय, वरिष्ठ प्रबंधक (स्वास्थ्य) चेतराम सिंह और स्वास्थ्य व वर्क सर्किल की टीम ने आईबीए पदाधिकारियों और उद्यमियों की मौजूदगी में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू कराई। इससे पहले ईकोटेक-3 में भी यह व्यवस्था लागू की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण ने सफाई, कूड़ा निस्तारण और ड्रेनेज संबंधी कार्य एक सप्ताह में पूरा कराने का आश्वासन दिया।

आधुनिक सुविधाओं से बनेगा आदर्श औद्योगिक क्षेत्र

प्राधिकरण ने उद्योग विहार एक्सटेंशन में सड़क सुधार, अतिक्रमण हटाने, पौधरोपण, ग्रीन बेल्ट विकास, स्ट्रीट लाइट, श्रमिक सुविधा केंद्र और सार्वजनिक शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की योजना बनाई है। इन कार्यों के जरिए क्षेत्र को आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें