[gtranslate]
[gtranslate]

ब्लड कल्चर समेत कई जांच अब जिला अस्पताल में होंगी

नोएडा जिला अस्पताल में जल्द ही माइक्रो प्रयोगशाला (माइक्रो लैब) स्थापित की जाएगी। इसके शुरू होने के बाद मरीजों को ब्लड कल्चर, बलगम और घाव के नमूनों की जांच के लिए निजी अस्पतालों या अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी

प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिला अस्पताल में आधुनिक माइक्रो लैब स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। इस सुविधा के शुरू होने से कई महत्वपूर्ण जांचें सरकारी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेंगे।

प्रयोगशाला के लिए जगह हुई तय

अस्पताल प्रबंधन ने दूसरे तल पर पैथोलॉजी विभाग के पास माइक्रो लैब के लिए स्थान चिन्हित कर लिया है। कार्यदायी संस्था के इंजीनियर मौके का निरीक्षण कर रहे हैं और निर्माण से संबंधित रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा

माइक्रो लैब शुरू होने के बाद मरीजों को कई जरूरी जांचों के लिए निजी लैब पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे जिला अस्पताल में इलाज की सुविधाएं और मजबूत होंगी तथा मरीजों को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें