[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा एयरपोर्ट को झटका, अकासा एयर ने दो प्रमुख रूटों पर सेवाएं रोकी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। अकासा एयर ने दोनों एयरपोर्ट के बीच प्रस्तावित नॉन-स्टॉप हवाई सेवा को बंद कर दिया है। इससे इस रूट पर सीधी उड़ान का इंतजार कर रहे यात्रियों की उम्मीदों को झटका लगा है।

बेंगलुरु के लिए भी बुकिंग बंद

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर की उड़ानों की भी बुकिंग फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इससे माना जा रहा है कि एयरलाइन ने इस रूट पर भी अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी हैं।

कमजोर कनेक्टिविटी बनी वजह

सूत्रों के अनुसार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट दोनों स्थानों पर सीधी मेट्रो या रैपिड रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। यही वजह उड़ान सेवाएं बंद किए जाने का प्रमुख कारण मानी जा रही है।

यात्रियों को वैकल्पिक विकल्प तलाशने होंगे

अकासा एयर की ओर से दोनों रूटों पर सेवाएं बंद होने के बाद यात्रियों को अब अन्य एयरलाइंस या वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ेगा। बेहतर कनेक्टिविटी विकसित होने के बाद भविष्य में इन सेवाओं के दोबारा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें