[gtranslate]
[gtranslate]

सेक्टर-130 की ओपन जिम बदहाल: शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं सुधरी ओपन जिम की मशीन, RWA ने जताई नाराजगी

नोएडा। सेक्टर-130 स्थित ओपन जिम में लगी एक व्यायाम मशीन पिछले 15 दिनों से टूटी हुई पड़ी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शिकायत किए जाने के बावजूद नोएडा प्राधिकरण ने अब तक मशीन की मरम्मत नहीं कराई है, जिससे लोगों में नाराजगी है।

सेक्टर-130 आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष अशोक चौहान ने बताया कि उन्होंने करीब 15 दिन पहले सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से टूटी हुई मशीन की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई थी। इसके बावजूद किसी अधिकारी ने मौके का निरीक्षण करना या मशीन को ठीक कराने की पहल नहीं की।

 

“जनहित की अनदेखी” का आरोप

अशोक चौहान ने आरोप लगाया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी सार्वजनिक सुविधाओं के रखरखाव को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय पर मरम्मत और रखरखाव किया जाए तो नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों की कार्यशैली जनहित से अधिक ठेकेदारों के हितों पर केंद्रित दिखाई देती है।

 

सुरक्षा को लेकर भी चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि टूटी हुई जिम मशीनें कभी भी हादसे का कारण बन सकती हैं। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि न केवल इस मशीन की तत्काल मरम्मत कराई जाए, बल्कि शहर के सभी ओपन जिमों का निरीक्षण कर खराब उपकरणों को जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि नागरिक सुरक्षित वातावरण में व्यायाम कर सकें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें