[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में अवैध दुकानों से बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा! पुलिस-प्राधिकरण की कार्रवाई पर सवाल

नोएडा के सेक्टर-135 स्थित मदर डेयरी के आसपास सड़क किनारे अवैध तरीके से दुकानें लगाए जाने का मामला एक बार फिर चर्चा में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां किसी प्रकार का अधिकृत वेंडिंग जोन नहीं होने के बावजूद सड़क पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे सड़क संकरी हो रही है, यातायात प्रभावित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

हालिया सड़क हादसे के बाद उठी कार्रवाई की मांग

हाल ही में क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क किनारे हो रहे अवैध अतिक्रमण को नहीं रोका गया तो भविष्य में और गंभीर हादसे हो सकते हैं। इस मुद्दे को लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर से तत्काल हस्तक्षेप करने और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई है।

स्थायी समाधान और नियमित निगरानी की मांग

प्रशासन से मांग की गई है कि सेक्टर-135 स्थित मदर डेयरी के पास सड़क पर लगने वाली अवैध दुकानों की निष्पक्ष जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही यदि पथ विक्रेताओं के लिए व्यवस्था करनी हो तो उन्हें केवल अधिकृत वेंडिंग जोन में ही स्थान दिया जाए, ताकि उनकी आजीविका भी प्रभावित न हो और सड़क सुरक्षा भी बनी रहे। इसके अलावा दुर्घटना संभावित स्थानों पर नियमित निगरानी और प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है।

‘जनता की सुरक्षा सर्वोपरि’ का दिया संदेश

प्रेस वक्तव्य में कहा गया कि इस मांग का उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वक्तव्य में कहा गया, “जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रत्येक नागरिक का जीवन अमूल्य है और उसकी रक्षा करना प्रशासन का प्रथम दायित्व है।” प्रशासन से अपेक्षा की गई है कि वह इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करेगा, ताकि भविष्य में सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें