[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में फायर सेफ्टी पर सवाल: CONRWA ने नोएडा प्राधिकरण को चेताया, कहा- अगला हादसा रोकना है तो अभी जागिए’

नोएडा। मामूरा स्थित एक पीजी में आग लगने से दो लोगों की दर्दनाक मौत के बाद शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। कन्फेडरेशन ऑफ एनसीआर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (CONRWA) ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजकर शहर में संचालित PG, जिम, OYO और होटलों की व्यापक फायर सेफ्टी जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो नोएडा में कभी भी बड़ा अग्निकांड हो सकता है।

‘संकरी गलियों में चल रहे PG और होटल, दमकल वाहन तक नहीं पहुंच सकते’

CONRWA अध्यक्ष डॉ. पी.एस. जैन और महासचिव राजीव गर्ग ने कहा कि शहर के अधिकांश पीजी, जिम, OYO और होटल संकरी गलियों में संचालित हो रहे हैं, जहां आपातकाल की स्थिति में दमकल वाहनों का पहुंचना बेहद मुश्किल होता है। इसके अलावा सेक्टरों की सड़कों पर अव्यवस्थित पार्किंग के कारण फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी होती है, जिससे जान-माल का नुकसान बढ़ जाता है।

‘फायर सिस्टम नहीं, हाईराइज के लिए पर्याप्त दमकल भी नहीं’

संगठन ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में न तो पर्याप्त फायर फाइटिंग सिस्टम हैं और न ही पर्याप्त अग्निशमन यंत्र उपलब्ध हैं। वहीं, शहर में तेजी से बन रही हाईराइज इमारतों के मुकाबले दमकल विभाग के पास पर्याप्त क्षमता वाले हाई-राइज फायर टेंडर भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में ऊंची इमारतों में आग लगने की स्थिति और भी भयावह हो सकती है।

‘पूरे शहर में चले विशेष अभियान, नियम तोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई’

CONRWA ने नोएडा प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग से मांग की है कि शहर में संचालित सभी PG, जिम, OYO और होटलों का विशेष फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए। जहां भी अग्नि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिले, वहां तत्काल सीलिंग, लाइसेंस निरस्तीकरण और कानूनी कार्रवाई की जाए। संगठन ने पुलिस कमिश्नरेट और फायर विभाग से भी संयुक्त अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि नोएडा में किसी और परिवार को लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर न चुकानी पड़े।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें