[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईकोविलेज वन सोसायटी में रॉकेट और स्काईशॉट पटाखों पर प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में दीपावली पर पटाखों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए सख्ती शुरू हो गई है। ईकोविलेज वन सोसायटी में स्काईशॉट, रॉकेट और हवा में ऊपर जाने वाले सभी पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। सोसायटी के मेंटेनेंस प्रबंधन ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर निवासियों को नियमों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन

पटाखों से फ्लैटों में आग लगने का खतरा

सोसायटी प्रबंधन की ओर से जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि पहले भी इस तरह के पटाखों से फ्लैटों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रॉकेट और स्काईशॉट से निकलने वाली चिंगारी बालकनी, खिड़की और खुले हिस्सों के रास्ते फ्लैटों के अंदर पहुंच सकती है। इससे आग लगने और जान-माल के नुकसान का खतरा बना रहता है।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

हादसों की आशंका को देखते हुए सोसायटी प्रबंधन ने पटाखों को लेकर सुरक्षा नियम सख्त कर दिए हैं। एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंधित पटाखे जलाने वाले निवासियों के खिलाफ सोसायटी के सुरक्षा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधन ने सभी निवासियों से दीपावली पर सुरक्षा और सावधानी बरतने की अपील की है।

दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता

सोसायटी प्रबंधन का उद्देश्य दीपावली के दौरान पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए लोगों से प्रतिबंधित पटाखों का इस्तेमाल नहीं करने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें