[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुकान दिलाने के नाम पर रोहिलापुर के किसान से 24 करोड़ हड़पे, सालाना डेढ़ करोड़ कमाई का दिया था लालच

विज्ञापन

नोएडा । जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फूड कोर्ट और वाइन शॉप दिलाने के नाम पर रोहिलापुर गांव के एक किसान से 24 करोड़ रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चिकित्सक दंपती ने एयरपोर्ट पर दुकान दिलाने और उससे सालाना डेढ़ करोड़ रुपये तक कमाई होने का झांसा देकर किसान से रकम हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एयरपोर्ट पर दुकान दिलाने का दिया झांसा

पीड़ित किसान मनोज कुमार के अनुसार, बुलंदशहर निवासी डॉक्टर नितेंद्र और उनकी पत्नी राबिन गौर ने उन्हें जेवर एयरपोर्ट पर फूड कोर्ट और वाइन शॉप दिलाने का प्रस्ताव दिया था। आरोपियों ने दुकान से सालाना करीब डेढ़ करोड़ रुपये तक कमाई होने का दावा किया। साथ ही खुद को लखनऊ के वरिष्ठ अधिकारियों का करीबी बताकर पीड़ित का विश्वास जीतने का प्रयास किया।

मुआवजे की रकम देखकर बनाया शिकार

मनोज कुमार ने बताया कि डॉक्टर नितेंद्र और उनकी पत्नी राबिन गौर ने उनसे जेएस हॉस्पिटल खोलने के लिए किराये पर जगह ली थी। इसी दौरान आरोपियों को पता चला कि मनोज कुमार के परिवार को जमीन अधिग्रहण के मुआवजे में बड़ी धनराशि मिली है। आरोप है कि इसके बाद चिकित्सक दंपती ने उन्हें एयरपोर्ट पर दुकान दिलाने के नाम पर अपने झांसे में लिया और 24 करोड़ रुपये हड़प लिए।

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़ित किसान की शिकायत पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने चिकित्सक दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े तथ्यों व लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें