
ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में बकरा चोरी करने वाले शातिर बदमाशों और पुलिस के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई। प्यावली डैम के पास चेकिंग के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक समेत फरार हो गया। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

प्यावली डैम के पास चेकिंग में दिखी संदिग्ध बाइक
पुलिस के अनुसार, एक नवंबर 2026 को जारचा थाना पुलिस प्यावली डैम के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल
पुलिस टीम ने संदिग्ध बाइक सवारों का पीछा किया। इस दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार
मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर बकरा चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।


