[gtranslate]
[gtranslate]

कृषि विभाग ने खोला अनुदान का पोर्टल, किसान 10 अगस्त तक करें आवेदन

नोएडा: के उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से प्रारंभ होकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक चलेगी। किसानों को निर्धारित अवधि में विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ई-लॉटरी से होगा लाभार्थियों का चयन

उप कृषि निदेशक ने बताया कि योजनाओं के लाभार्थियों का चयन पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। पात्र किसानों को चयनित होने के बाद संबंधित योजनाओं के अंतर्गत अनुदान का लाभ दिया जाएगा।

कस्टम हायरिंग सेंटर और ड्रोन पर भी मिलेगा अनुदान

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) के तहत 10 लाख रुपये लागत वाले कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन तथा अन्य एकल कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना और किसानों की लागत कम करना है।

फसल अवशेष प्रबंधन समेत कई योजनाएं शामिल

फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े कृषि यंत्रों, 30 लाख रुपये लागत वाले कस्टम हायरिंग सेंटर और 100 लाख रुपये लागत वाले एग्रीगेटर की स्थापना पर भी अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत बैच ड्रायर, पॉपिंग मशीन और मक्का शेलर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत मिलेट प्लांटर, कीट एवं रोग नियंत्रण योजना के तहत मानव चालित और पावर चालित स्प्रेयर व बखारी, फसल विविधीकरण कार्यक्रम के कृषि यंत्र तथा दलहन मिशन योजना के तहत दाल मिल पर भी अनुदान का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें