नोएडा में मजबूत हो रहा पुलिस-जन समन्वय: सेक्टर-117 में पुलिस का चौपाल, सुरक्षा और जाम पर बनी रणनीति

नोएडा। फोनरवा द्वारा हाल ही में आयोजित पुलिस-नागरिक संवाद कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में गुरुवार को सेक्टर-117 में थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह एवं चौकी प्रभारी संजय पाल ने अपनी टीम के साथ आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और निवासियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य नागरिक-पुलिस समन्वय को और अधिक मजबूत बनाना तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर चर्चा करना था।

सुरक्षा, गश्त और कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा

बैठक में सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था, नियमित पुलिस गश्त, यातायात प्रबंधन, असामाजिक तत्वों पर निगरानी और नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने निवासियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके प्रभावी समाधान का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर संवाद से कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

गेट नंबर-3 पर जाम की समस्या का लिया जायजा

बैठक के बाद पुलिस अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ सेक्टर-117 के गेट नंबर-3 का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां शराब के ठेकों के कारण प्रतिदिन शाम के समय लगने वाले यातायात जाम की समस्या का गहनता से अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने मौके पर जाम के प्रमुख कारणों का आकलन करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की।

पुलिस की सक्रियता की सराहना

इस अवसर पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने नोएडा पुलिस की सक्रिय कार्यशैली, संवेदनशील दृष्टिकोण और जनसमस्याओं के प्रति तत्परता की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस और नागरिकों के बीच इस प्रकार का संवाद न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करता है, बल्कि एक सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। :

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें