[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में टीकाकरण जागरूकता अभियान: वंचित बच्चों तक पहुंचेगा स्वास्थ्य का लाभ, डॉक्टरों ने दी जानकारी

नोएडा। सेक्टर-22 एवं हरौला क्षेत्र में गुरुवार को यूनिसेफ (UNICEF), GAVI और PCI के सहयोग से एफ-ब्लॉक बारात घर में टीकाकरण जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के प्रभावशाली नागरिकों को टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा लोगों को बच्चों के समय पर टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया।

वंचित वर्गों तक पहुंचाने पर विशेष फोकस

कैंप का मुख्य उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों, रेहड़ी-पटरी संचालकों, दिहाड़ी मजदूरों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों तक टीकाकरण का लाभ पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में बताया गया कि टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।

जनभागीदारी से बनेगा स्वस्थ समाज

सुशासन केंद्र एवं राज्य समन्वय विभाग के नोएडा महानगर संयोजक एवं पूर्व आरडब्ल्यूए संयुक्त सचिव रमेश शेखर खत्री ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास के परिवारों को भी टीकाकरण के प्रति जागरूक करें, ताकि कोई भी बच्चा जीवनरक्षक टीकों से वंचित न रहे। :::

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें