ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन ATS प्रोजेक्ट में गिरकर दो मजदूरों की मौत

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित निर्माणाधीन ATS  एटीएस पिक्चरेस्क रीप्राइव परियोजना में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। शटरिंग का काम कर रहे दो मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सेफ्टी बेल्ट टूटने के कारण हुआ।

बताया जा रहा है कि सेक्टर-152 स्थित परियोजना में दोनों मजदूर ऊपरी मंजिल पर शटरिंग कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान उनकी सुरक्षा के लिए लगाई गई सेफ्टी बेल्ट अचानक टूट गई, जिससे दोनों संतुलन खोकर नीचे जा गिरे। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य श्रमिकों में दहशत फैल गई।

वहीं हादसे के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों और श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें