[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में लापरवाही पर पुलिस आयुक्त का सख्त एक्शन, 14 पीआरवी कमांडर निलंबित

 नोएडा। डायल 112 की कार्यप्रणाली की छह माह की समीक्षा के दौरान लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले 14 पीआरवी कमांडरों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। डीसीपी यातायात की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आयुक्त ने सभी 14 पीआरवी कमांडरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

165 इवेंट कॉल के फीडबैक में मिलीं खामियां

जनवरी से जून तक 165 इवेंट कॉल का लखनऊ मुख्यालय और डीसीपी यातायात कार्यालय से फीडबैक लिया गया। जांच में कई मामलों में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और अपेक्षित सुधार नहीं मिलने की बात सामने आई। इसी आधार पर संबंधित पीआरवी कमांडरों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

700 पुलिसकर्मियों पर है डायल 112 की जिम्मेदारी

कमिश्नरेट पुलिस के पास 131 पीआरवी वाहन हैं, जिनमें दो और तीन शिफ्ट में करीब 700 पुलिसकर्मी ड्यूटी करते हैं। इनकी कमान 293 पीआरवी कमांडरों के हाथ में है। इनका मुख्य दायित्व इवेंट कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया देना और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना है।

14 कमांडरों के खिलाफ हुई कार्रवाई

डीसीपी यातायात कार्यालय की समीक्षा में 14 पीआरवी कमांडरों की रिपोर्ट लगातार नकारात्मक पाई गई। प्रभारी डीसीपी यातायात अभय कुमार मिश्र ने रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को भेजी, जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने सख्त नाराजगी जताते हुए सभी को निलंबित करने के आदेश दिए। निलंबित कर्मियों में संदीप यादव, मोनू, पवन कुमार, अर्जुन, नितिन, मनोज, गुरवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सुदांशु गुप्ता, गंगासागर, कमलेश बाबू, अशोक कुमार, अंकित और विवेक शामिल हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें