[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में सीबीएसई की 12वीं पूरक परीक्षा आज, 9 केंद्रों पर चार हजार छात्र देंगे परीक्षा

नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की पूरक परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर करीब चार हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

तैयारियों की समीक्षा के लिए हुई बैठक

परीक्षा की व्यवस्थाओं को लेकर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

पहली बार मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी परीक्षा

इस बार पहली बार सीबीएसई की पूरक परीक्षा स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराई जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की है।

प्रवेश से पहले होगी सघन जांच

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स एवं प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निर्धारित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें