जेपी परियोजनाओं में फंसे खरीदारों की शिकायत पर पीएमओ का एक्शन

नोएडा। जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआइएल) की अटकी आवासीय परियोजनाओं में फंसे घर खरीदारों की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने संज्ञान लिया है। पीएमओ ने उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जेपी इंफ्राटेक की विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े करीब 1300 घर खरीदारों ने पोस्टकार्ड अभियान चलाकर प्रधानमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। खरीदारों ने वर्षों से लंबित कब्जा, अधूरी परियोजनाओं और लगातार हो रही देरी का मुद्दा उठाया।

पोस्टकार्ड में खरीदारों ने आरोप लगाया कि परियोजनाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी संभाल रहे सुरक्षा समूह की ओर से रेरा के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे फ्लैट खरीदारों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

पीएमओ के निर्देश के बाद अब खरीदारों को उम्मीद है कि यूपी रेरा मामले की जांच कर आवश्यक कदम उठाएगा और लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें