नोएडा वालों को बिजली का डबल झटका! बढ़े रेट और नए चार्ज से मचा बवाल, आरडब्ल्यूए ने खोला मोर्चा

नोएडा। उत्तर प्रदेश बिजली विभाग की नई नीतियों को लेकर नोएडा में विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा) ने विभाग की नई व्यवस्था को आम उपभोक्ताओं के खिलाफ बताते हुए इसे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला फैसला करार दिया है।

दिव्य कृष्णात्रेय उर्फ दीपक शर्मा

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने एक तरफ बिजली दरों में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है, वहीं दूसरी ओर नए बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं पर ‘अफोर्डेबल चार्ज’ के नाम पर अतिरिक्त शुल्क थोप दिया गया है। उनका कहना है कि नाम भले ही ‘अफोर्डेबल’ रखा गया हो, लेकिन इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

नए कनेक्शन लेने वालों पर बढ़ा आर्थिक बोझ

दिव्य कृष्णात्रेय ने कहा कि नए मकान मालिकों और छोटे कारोबारियों को बिजली कनेक्शन लेने के दौरान पहले ही कई तरह के शुल्क देने पड़ते हैं। ऐसे में ‘अफोर्डेबल चार्ज’ के नाम पर अतिरिक्त रकम वसूलना किसी भी तरह से उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों और छोटे व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक दबाव बढ़ेगा।

महंगाई के बीच बिजली दरों में वृद्धि से बढ़ी चिंता

उन्होंने कहा कि पहले से ही बढ़ती महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और घरेलू खर्चों से जूझ रहे लोगों के लिए बिजली दरों में 10 प्रतिशत की वृद्धि बड़ा झटका है। इसका असर सीधे हर घर के मासिक बजट और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ेगा। बढ़े हुए बिजली बिल लोगों की परेशानियों को और बढ़ाने का काम करेंगे।

सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार और बिजली विभाग से मांग की कि इन जनविरोधी फैसलों पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को महंगा बनाना आम जनता के हित में नहीं है। यदि समय रहते इन मुद्दों का समाधान नहीं किया गया तो उपभोक्ताओं में असंतोष और बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा, “बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी आज उत्तर प्रदेश का नागरिक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार और विभाग को इन फैसलों को वापस लेकर जनता को राहत देनी चाहिए।”

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें