नोएडा के सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल के गेट नंबर-8 के पास गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार ऑटो टकरा गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में ऑटो में सवार 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही सेक्टर-113 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बाद में परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक और ऑटो दोनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक पानी की बोतलों से लदा हुआ था और चालक उसे सड़क किनारे खड़ा कर शौच के लिए गया था।


