[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा प्राधिकरण बनाएगा ‘ट्री कोर्ट’, शहरवासियों को मिलेगा पौधों का एकल बाजार

 नोएडा। शहरवासियों को बेहतर और आसान तरीके से पौधे उपलब्ध कराने के लिए नोएडा प्राधिकरण बेंगलुरु की तर्ज पर एक बिल्टअप सोसायटी विकसित करने जा रहा है। इसमें शॉपिंग मॉल के ‘फूड कोर्ट’ की तर्ज पर ‘ट्री कोर्ट’ बनाया जाएगा, जहां विभिन्न प्रकार के पौधों की खरीद-बिक्री एक ही स्थान पर हो सकेगी।

एक ही स्थान पर मिलेंगे सभी तरह के पौधे
ट्री कोर्ट बनने के बाद लोगों को इंडोर और आउटडोर दोनों तरह के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। इससे अलग-अलग नर्सरी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पौधों की खरीदारी पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

तीनों नर्सरियों के खाली स्थान का होगा बेहतर उपयोग
प्राधिकरण की योजना के तहत शहर की तीनों उद्यान नर्सरियों में उपलब्ध खाली स्थानों का बेहतर उपयोग किया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सभी नर्सरियों में तैयार किए गए पौधों को ट्री कोर्ट में बिक्री के लिए लाया जाएगा, जिससे व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनेगी।

150 प्रजातियों के पौधों की बिक्री से बढ़ेगा राजस्व
वर्तमान में नोएडा प्राधिकरण अपनी नर्सरियों में करीब 150 प्रजातियों के पौधे तैयार करता है और उनकी बिक्री से राजस्व अर्जित करता है। ट्री कोर्ट शुरू होने के बाद पौधों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है, जिससे लोगों को बेहतर विकल्प मिलेंगे और प्राधिकरण की आय में भी वृद्धि होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें