[gtranslate]
[gtranslate]

ई-बस सेवा को बेहतर बनाने के लिए शहर के 45 प्रमुख बस स्टॉप का होगा आधुनिकीकरण

 ग्रेटर नोएडा। ई-बस सेवा का उपयोग करने वाले यात्रियों को अब बस के इंतजार में अधिक समय नहीं बिताना पड़ेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर के 45 प्रमुख बस स्टॉप का आधुनिकीकरण करने जा रहा है। नए बस स्टॉप पर डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को बसों की लाइव जानकारी मिल सकेगी। इस परियोजना का कार्य इसी महीने के अंत तक शुरू होने की संभावना है।

डिजिटल डिस्प्ले पर मिलेगी रियल टाइम जानकारी
आधुनिक बस स्टॉप पर डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन लगाई जाएंगी। इन स्क्रीन पर जीपीएस से लैस ई-बसों की लाइव लोकेशन और उनके पहुंचने का अनुमानित समय दिखाई देगा। इससे यात्रियों को बस का सही समय पता चलेगा और उन्हें बेवजह इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही वे अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे।

तीन चरणों में होगा आधुनिकीकरण
प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग ने परियोजना के लिए एजेंसी का चयन कर लिया है। तीन चरणों में ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा ईस्ट के प्रमुख बस स्टॉप को हाईटेक बनाया जाएगा। इस कार्य के लिए प्राधिकरण तीन एजेंसियों को नामित कर सकता है।

इन प्रमुख स्थानों पर बनेंगे आधुनिक बस स्टॉप
हाईटेक बस स्टॉप गौड़ चौक, एक मूर्ति, बिसरख, परी चौक, सूरजपुर, कलेक्ट्रेट, ओमिक्रान और स्वर्ण नगरी सहित शहर के व्यस्त आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। इसके अलावा कासना में अस्थायी ई-बस चार्जिंग डिपो भी विकसित किया जाएगा, जहां आठ चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए जाएंगे, ताकि ई-बसों का संचालन और अधिक सुचारु हो सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें