[gtranslate]
[gtranslate]

चलती टाटा सफारी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

 नोएडा। सेक्टर-44 एफएनजी ब्लॉक के पास मंगलवार रात दिल्ली नंबर की चलती टाटा सफारी कार के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत सीट बेल्ट खोलकर कार की रफ्तार धीमी की और उसे सड़क किनारे रोक दिया। इसी दौरान इंजन से आग की लपटें उठने लगीं।

चालक ने कूदकर बचाई जान
आग फैलते ही चालक ने तुरंत कार का गेट खोलकर बाहर छलांग लगा दी और सुरक्षित निकल आया। उसने राहगीरों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से बढ़ती गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

20 मिनट की मशक्कत के बाद बुझी आग
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9:58 बजे सेक्टर-44 के एफ-ब्लॉक एफएनजी रोड पर कार में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन फेज-1 से दमकल की एक गाड़ी मौके पर भेजी गई। दमकलकर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका
जांच में पता चला कि आग दिल्ली नंबर की टाटा सफारी कार में लगी थी, जो निखिल भाटिया के नाम पर पंजीकृत है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि दमकल के पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें