मार्च तक नोएडा एयरपोर्ट को मिलेगी 60 मीटर सड़क की नई कनेक्टिविटी

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बनाई जा रही 60 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। सड़क निर्माण में आ रही जमीन संबंधी बाधाओं को दूर कर दिया गया है। किसानों से आवश्यक भूमि खरीद ली गई है और निर्माण कार्य तेजी से जारी है।

15 जून से शुरू हो चुकी है यात्री सेवा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से यात्री सेवाओं का संचालन शुरू हो चुका है। वर्तमान में एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए यात्रियों के पास केवल यमुना एक्सप्रेसवे का ही विकल्प उपलब्ध है। बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए यमुना प्राधिकरण ने 60 मीटर सड़क को भी एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना बनाई थी।

जमीन विवाद सुलझने से हटी निर्माण की बाधा

दनकौर क्षेत्र में किसानों के साथ जमीन संबंधी विवाद के कारण सड़क निर्माण कार्य बीच में रुक गया था। अब दनकौर और दयानतपुर दोनों क्षेत्रों में जमीन का मामला सुलझने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है। प्राधिकरण के अनुसार अब परियोजना तय समयसीमा में पूरी होगी।

यात्रियों और सेक्टरवासियों को मिलेगा लाभ

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मार्च तक सड़क का निर्माण पूरा कर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। सड़क बनने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक यमुना एक्सप्रेसवे के अलावा एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। साथ ही यीडा के विभिन्न सेक्टरों के लोगों की आवाजाही भी अधिक सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें