[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा अभाविप ने आयोजित किया “त्वम् हि दुर्गा” युवती सम्मेलन, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व का दिया संदेश

विज्ञापन

नोएडा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), नोएडा महानगर की ओर से सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में “त्वम् हि दुर्गा” युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य युवतियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और अभाविप कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

अतिथियों ने युवतियों को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विमला वाथम, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता, मुख्य वक्ता एवं अभाविप की प्रांत सह-छात्रा प्रमुख श्रीमती अंशु भाटी तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेविका सुश्री प्रीति उपस्थित रहीं। अतिथियों ने युवतियों को शिक्षा, आत्मविश्वास और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतिभा और साहस से सकारात्मक बदलाव की अपील

मुख्य वक्ता श्रीमती अंशु भाटी ने युवतियों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवतियां अपनी प्रतिभा, साहस और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन की सशक्त वाहक बन सकती हैं। वहीं, मुख्य अतिथि श्रीमती विमला वाथम ने आत्मनिर्भर बनने के साथ शिक्षा और संस्कारों को जीवन में महत्व देने का संदेश दिया।

अभाविप कार्यकर्ताओं और छात्राओं ने उत्साह से लिया हिस्सा

कार्यक्रम में प्रांत सह-संगठन मंत्री सिद्धार्थ स्वामी, प्रांत मंत्री गौरव गौड़, महानगर संगठन मंत्री शुभम भाटी, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. अरुण मौर्य, यश, पूर्णिमा चौहान, रोहिणी, अमन चौधरी, हैप्पी और शिवम् सहित अभाविप के अनेक कार्यकर्ता तथा विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन के दौरान युवतियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन युवतियों को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित करने के संदेश के साथ हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें