“बिजली नहीं, लूट दे रही UPPCL!” नोएडा में RWA का बड़ा हमला, चेयरमैन पर उठे सवाल

नोएडा। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की नई नीतियों के खिलाफ नोएडा में बिजली उपभोक्ताओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय (दीपक शर्मा) ने UPPCL चेयरमैन की कार्यप्रणाली और नई व्यवस्थाओं को “जनविरोधी” बताते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की नई नीतियों ने आम जनता की जिंदगी आसान करने के बजाय और ज्यादा मुश्किल बना दी है। नए नियमों के चलते उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है और छोटे-छोटे कामों के लिए भी सेक्टर-16 और सेक्टर-18 स्थित कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

 

नए बिजली कनेक्शन पर भारी शुल्क से मचा हाहाकार

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने कहा कि विभाग द्वारा लगाए गए “सप्लाई अफोर्डिंग चार्ज” ने गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। उनका कहना है कि सरकार एक तरफ “हर घर बिजली” का नारा देती है, वहीं दूसरी तरफ नए बिजली कनेक्शन पर हजारों रुपये का अतिरिक्त बोझ डालकर आम आदमी को परेशान किया जा रहा है। इससे नए कनेक्शन लेना आम परिवारों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।

स्थानीय बिजली घरों से छिने अधिकार, जनता परेशान

दिव्य कृष्णात्रेय ने कहा कि पहले बिल सुधार, मीटर बदलने और नए कनेक्शन जैसे कार्य स्थानीय उपखंड कार्यालयों में आसानी से हो जाते थे, लेकिन अब पूरी व्यवस्था केंद्रीकृत कर दी गई है।

नोएडा में बढ़ सकता है विरोध

आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 ने चेतावनी दी है कि यदि उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है। नोएडा के कई सेक्टरों में भी इन नई नीतियों को लेकर असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें