नोएडा में 23 मई को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, फ्री हेल्थ चेकअप कैंप भी होगा आयोजित

Noida News : नोएडा में सामाजिक सरोकार और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लियरमेडी हेल्थकेयर रक्तदान  शिविर एवं इन-हाउस हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन कर रहा है। यह शिविर 23 मई 2026, शनिवार को आयोजित होगा।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा शिविर

आयोजकों के अनुसार, कैंप सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान लोग रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद कर सकेंगे। साथ ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

सेक्टर-104 स्थित अस्पताल में होगा आयोजन

यह रक्तदान शिविर प्राइमोकेयर क्लियरमेडी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, ब्लॉक-A, सेक्टर-104, नोएडा में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

रक्तदान शिविर एवं इन-हाउस हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

“रक्तदान करें, जीवन बचाएं” का दिया संदेश

कैंप के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी रहेंगे मौजूद

कैंप में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी, जो लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और जरूरी जांच सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

संपर्क के लिए हेल्पलाइन जारी

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग 7900900953 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें