नोएडा। विश्व जैन संगठन के दिल्ली स्थित सैनी एनक्लेव कार्यालय में 6 अगस्त 2026 को मुख्य कार्यकारिणी की विशेष सभा का आयोजन किया गया। सभा में संगठन के विस्तार, नई नियुक्तियों तथा विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
मुख्य कार्यकारिणी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्री राहुल जैन (नोएडा) को राष्ट्रीय महामंत्री, श्री अनुज जैन को राष्ट्रीय मंत्री, श्री वीरेंद्र जैन (नोएडा) को वरिष्ठ सदस्य तथा श्री निपुण जैन को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
नोएडा शाखा में खुशी की लहर
नई नियुक्तियों के बाद विश्व जैन संगठन की नोएडा शाखा के अध्यक्ष श्री के. के. जैन, समस्त कार्यकारिणी एवं जैन समाज ने श्री राहुल जैन को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से नोएडा शाखा को नई ऊर्जा और उत्साह मिलेगा तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी भी और अधिक मजबूत होगी।
राहुल जैन का संगठनात्मक एवं मीडिया अनुभव
श्री राहुल जैन पिछले तीन वर्षों से विश्व जैन संगठन की नोएडा शाखा में संयोजक के रूप में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने अपनी कार्यशैली, समर्पण और सक्रिय नेतृत्व से संगठन को नोएडा में मजबूत पहचान दिलाई। उन्होंने तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी आंदोलन तथा श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। राहुल जैन को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 32 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनलों और मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जिनमें आजतक चैनल प्रमुख है।


