[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा के ऐच्छर गांव स्थित PNB बैंक में बड़ा मामला, 30 खाताधारकों ने 35 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की शिकायत की

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा।ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में कथित घोटाले का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार तक करीब 30 खाताधारकों ने अपनी एफडी तुड़वाने और बचत खातों की रकम में हेरफेर होने की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

35 करोड़ रुपये की रकम में हेरफेर की आशंका

अब तक की जांच में करीब 30 खाताधारकों के खातों से लगभग 35 करोड़ रुपये की रकम में कथित हेरफेर का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद खाताधारकों में चिंता बढ़ गई है। ग्राहक लगातार बैंक शाखा पहुंचकर अपने खातों और जमा रकम की जांच करा रहे हैं।

शाखा प्रबंधक समेत पांच कर्मचारी निलंबित

मामला सामने आने के बाद बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय ने कार्रवाई करते हुए शाखा प्रबंधक समेत पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही शाखा में नए कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रखी जा सकें।

बैंक की एंटी करप्शन टीम कर रही जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक की एंटी करप्शन टीम भी जांच में जुटी हुई है। जांच के दौरान खाताधारकों की शिकायतों, एफडी और बचत खातों से जुड़े लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही कथित घोटाले की वास्तविक स्थिति और रकम में हेरफेर के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें