[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में एआई सिटी और बिजनेस पार्क को मंजूरी, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

विज्ञापन

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की 224वीं बोर्ड बैठक में शहर के औद्योगिक विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बुधवार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त और नोएडा प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें एआई सिटी, लॉजिस्टिक्स, उद्योगों, पर्यावरण और आम नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

नोएडा में विकसित होगी एआई सिटी और बिजनेस पार्क

बैठक में उत्तर प्रदेश प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम, 2025 को अंगीकृत करते हुए नोएडा में एआई सिटी सह बिजनेस पार्क के विकास को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। इस परियोजना का उद्देश्य शहर में आधुनिक तकनीक और कारोबार से जुड़े नए अवसरों को बढ़ावा देना है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आईटी क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

प्रस्तावित एआई सिटी और बिजनेस पार्क में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी), आईटी और आईटीईएस से जुड़ी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे तकनीकी कंपनियों और आधुनिक कारोबारी गतिविधियों को बेहतर आधार उपलब्ध कराने की योजना है।

रिसर्च, स्टार्टअप और कौशल विकास पर रहेगा जोर

परियोजना के तहत अनुसंधान, स्टार्टअप और कौशल विकास से संबंधित सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे नए उद्यमों को प्रोत्साहन देने और युवाओं के लिए तकनीकी क्षेत्र में अवसर बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। प्राधिकरण की इस पहल को नोएडा में आधुनिक उद्योगों और तकनीक आधारित कारोबार के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें