[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दोपहर 2 बजे बजेगा सायरन, विमान क्रैश की सूचना से शुरू होगा रेस्क्यू ऑपरेशन

विज्ञापन

    ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा में नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर 2 बजे विमान हादसे की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी संबंधित विभागों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ड्रिल के दौरान ठीक दो बजे सायरन बजाया जाएगा और विमान क्रैश होने की सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन

विमान में महिला, बच्चे और बुजुर्ग भी होंगे शामिल

मॉक ड्रिल के तहत दुर्घटनाग्रस्त बताए जाने वाले विमान में 178 यात्रियों के सवार होने की स्थिति दिखाई जाएगी। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल होंगे। इस अभ्यास के जरिए विमान हादसे के दौरान उत्पन्न होने वाली आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा जाएगा।

पुलिस और अग्निशमन विभाग संभालेंगे मोर्चा

विमान हादसे की सूचना मिलते ही मॉक ड्रिल में शामिल पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचेंगी। टीमें राहत एवं बचाव कार्य शुरू करेंगी और हादसे में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास करेंगी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम घायलों को पहुंचाएगी अस्पताल

मॉक ड्रिल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी सक्रिय रहेंगी। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया जाएगा। इस पूरी कवायद का उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और राहत-बचाव व्यवस्था की तैयारियों का आकलन करना है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें