[gtranslate]
[gtranslate]

बड़ी मांग: नोएडा के सांसद को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री!

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा को देश का अगला केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाए जाने की मांग तेज हो गई है। नोएडा सिटीजन फोरम (NCF) ने प्रधानमंत्री से आग्रह करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले सांसद डॉ. महेश शर्मा को शिक्षा मंत्रालय जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। यह संगठन की ओर से रखी गई मांग है।

‘ऐतिहासिक जनादेश का सम्मान होना चाहिए’

नोएडा सिटीजन फोरम का कहना है कि गौतमबुद्ध नगर की जनता ने डॉ. महेश शर्मा पर अभूतपूर्व विश्वास जताते हुए उन्हें रिकॉर्ड मतों से संसद भेजा। संगठन का मानना है कि इस जनादेश का सम्मान करते हुए उन्हें केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। फोरम के अनुसार, उनका प्रशासनिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र से जुड़ाव उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाता है।

‘शिक्षा सुधारों को मिल सकती है नई दिशा’

फोरम का कहना है कि डॉ. महेश शर्मा लंबे समय से जनसेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं तथा संसद में भी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। संगठन का दावा है कि यदि उन्हें शिक्षा मंत्रालय का दायित्व मिलता है तो नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, उच्च शिक्षा के विस्तार और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने में नई गति मिल सकती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें