[gtranslate]
[gtranslate]

बोरवेल में डूबने से मासूम की मौत, ठेकेदार समेत तीन पर केस

 ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 स्थित कलाधाम सोसायटी में बोरवेल के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

सीईओ ने मानी ठेकेदार की लापरवाही

घटना के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए बिना काम शुरू किया गया था। जांच में ठेकेदार की गंभीर लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, एफआईआर दर्ज

प्राधिकरण ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है। साथ ही निर्माण कार्य करने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है, ताकि भविष्य में उसे किसी भी सरकारी परियोजना में काम न मिल सके।

दो सुपरवाइजरों की सेवा समाप्त

जांच में प्राधिकरण के जल विभाग के सुपरवाइजर और तकनीकी सुपरवाइजर की भी अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही सामने आई। दोनों कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं। इनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें