[gtranslate]
[gtranslate]

प्रदूषण पर कड़ी नजर, ग्रेटर नोएडा को मिलेंगे सात नए मॉनिटरिंग स्टेशन

 ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए वायु गुणवत्ता निगरानी व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने समीक्षा के बाद ग्रेटर नोएडा में सात नए कंटीन्यूअस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन (सीएएक्यूएमएस) स्थापित करने की अनुमति दे दी है। इन स्टेशनों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और ग्रेप लागू होने से पहले इन्हें चालू करने की तैयारी शुरू हो गई है।

अभी केवल दो स्टेशन, सात और जुड़ेंगे

फिलहाल ग्रेटर नोएडा में केवल दो सीएएक्यूएमएस संचालित हैं, जो बढ़ती आबादी और औद्योगिक गतिविधियों के लिहाज से पर्याप्त नहीं माने जा रहे थे। नए स्टेशन डीएमआईसी, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, नवोदय विद्यालय दादरी, शिव नादर यूनिवर्सिटी दादरी और गौड़ यमुना सिटी दनकौर में स्थापित किए जाएंगे। सातवें स्टेशन के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश जारी है।

यमुना प्राधिकरण के तीन स्टेशन भी जल्द होंगे नेटवर्क से जुड़े

यमुना प्राधिकरण अपने कार्यालय परिसर के पास दो और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन पहले ही स्थापित कर चुका है। इन स्टेशनों को सीएक्यूएम नेटवर्क से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग का कहना है कि एक नवंबर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू होने से पहले सभी नए स्टेशन पूरी तरह क्रियाशील कर दिए जाएंगे, जिससे सर्दियों में प्रदूषण की रीयल टाइम निगरानी बेहतर हो सकेगी।

एनसीआर में 27 नए स्टेशन जोड़ने की तैयारी

पूरे दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में दिल्ली में 40, हरियाणा में 22, राजस्थान में 4 और उत्तर प्रदेश में 18 सीएएक्यूएमएस संचालित हैं। अब एनसीआर में कुल 27 नए स्टेशन जोड़े जा रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के 10 नए स्टेशनों में ग्रेटर नोएडा के सात स्टेशन शामिल हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी विकास मिश्रा के अनुसार, ग्रेप लागू होने से पहले सभी प्रस्तावित स्टेशन चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें