नोएडा में हरनंदी नदी बनी जानलेवा, तैरकर पार करने निकला युवक डूबा

 नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित 25 फुटा कॉलोनी की झुग्गियों में रहने वाला 24 वर्षीय सूरज बृहस्पतिवार देर शाम हरनंदी नदी में डूब गया। सूरज मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि उसने शराब पी रखी थी और नशे की हालत में तैरकर हरनंदी नदी पार करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में पहुंच गया और डूबने लगा।

राहगीरों और दोस्तों ने बचाने की कोशिश की

सूरज को डूबता देख उसके दोस्तों और आसपास मौजूद राहगीरों ने शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह पानी में लापता हो गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और युवक की मां को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

गोताखोरों ने रातभर चलाया सर्च ऑपरेशन

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब 10 से 12 फुट गहरे पानी में युवक की तलाश कराई। देर रात तक लगातार सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन सूरज का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद शुक्रवार सुबह अभियान को और तेज किया गया।

एनडीआरएफ की टीम तीन किलोमीटर क्षेत्र में कर रही तलाश

शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम स्टीमर की मदद से हरनंदी के करीब तीन किलोमीटर के बेसिन क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें