अच्छी खबर : नोएडा की सड़कों को मिलेगा नया लुक, गड्ढों वाली सड़कों से मिलेगी छुट्टी

Noida News : शहर की जर्जर और गड्ढों से भरी सड़कों से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से रुकी सड़क रिसरफेसिंग और मरम्मत का काम अब दोबारा शुरू हो गया है। अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच बढ़े तनाव के कारण निर्माण सामग्री, विशेष रूप से बिटुमिन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई थी, जिससे नोएडा में करीब 1500 किलोमीटर सड़कों का काम प्रभावित हो गया था। अब सरकार द्वारा प्राइज एक्सीलेशन को मंजूरी दिए जाने के बाद ठेकेदार कंपनियों ने दोबारा काम शुरू कर दिया है।

सबसे खराब सड़कों से शुरू हुई मरम्मत

शनिवार से वर्क सर्किल-6 क्षेत्र के एमपी-3 रोड पर सड़क रिसरफेसिंग का कार्य शुरू करा दिया गया। प्राधिकरण ने पहले चरण में उन सड़कों को चुना है, जहां सबसे ज्यादा गड्ढे और खराब स्थिति थी। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शहर के अन्य हिस्सों में भी सड़क मरम्मत और रिसरफेसिंग का काम शुरू किया जाएगा।

सरकार के फैसले से निर्माण कार्य को मिली गति

नोएडा प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक सरकार ने फैसला लिया है कि एक अप्रैल से पहले आवंटित सड़क निर्माण और रिसरफेसिंग परियोजनाओं में बढ़ी लागत का कुछ हिस्सा प्राइज एक्सीलेशन के तहत दिया जाएगा। इससे ठेकेदारों को राहत मिली है और रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो पाए हैं।

ठेकेदारों को दी गई सख्त चेतावनी

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने हाल ही में अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जिन ठेकेदारों को काम आवंटित किया गया है, वे तुरंत निर्माण कार्य शुरू करें। ऐसा नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। सीईओ के सख्त रुख के बाद अब कई ठेकेदार कंपनियों ने महंगा बिटुमिन मंगवाकर सड़कों की मरम्मत शुरू कर दी है।

जल्द मिलेगी गड्ढों से राहत

वर्क सर्किल-6 के वरिष्ठ प्रबंधक सतेंद्र गिरी ने बताया कि एमपी-3 रोड पर काम शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में अन्य खराब सड़कों की भी रिसरफेसिंग कराई जाएगी। शहरवासियों को उम्मीद है कि अब उन्हें टूटी और गड्ढों वाली सड़कों से जल्द राहत मिलेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें