नोएडा लोक मंच की पहल रंग लाई :200 से ज्यादा लोगों ने उठाया मुफ्त जांच का लाभ, जनसेवा का बड़ा उदाहरण

Noida News :  नोएडा लोक मंच की पहल पर सेक्टर-12 स्थित कम्युनिटी सेंटर में रविवार को मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नोएडा लोक मंच के स्वास्थ्य प्रकल्प निःशुल्क दवा बैंक एवं चिकित्सा केंद्र, सुमित्रा अस्पताल, सेक्टर-12 आरडब्ल्यूए और एलवी कृष्णा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। करीब 200 मरीजों ने पंजीकरण कराकर स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ प्राप्त किया।

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी मुफ्त परामर्श सेवा

स्वास्थ्य शिविर में सामान्य रोग, छाती रोग, फिजियोथेरेपी, स्त्री रोग, बाल रोग, दंत चिकित्सा और नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया गया। सुमित्रा अस्पताल की ओर से 8 डॉक्टरों और 8 स्टाफ सदस्यों की टीम ने कैंप में अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा शिविर में रक्तचाप जांच, ईसीजी, यूरोफ्लोमेट्री, बोन डेंसिटी टेस्ट और शुगर जांच जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं भी मुफ्त उपलब्ध कराई गईं।

अब दवा बैंक में मिलेगी दंत और नेत्र जांच सुविधा

कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि सेक्टर-12 स्थित दवा बैंक में अब दो आधुनिक डेंटल चेयर और नेत्र जांच उपकरण उपलब्ध हैं। संस्था ने उम्मीद जताई कि जल्द ही रियायती शुल्क पर दंत चिकित्सा और नेत्र जांच सेवाएं नियमित रूप से शुरू की जाएंगी, जिससे जरूरतमंद लोगों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

दीप प्रज्वलित कर हुआ शिविर का शुभारंभ

स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ डॉ. वीके गुप्ता, विनीत गर्ग, महेश सक्सेना, डॉ. डीडी अरोड़ा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एसके जैन और वीके जैन सहित अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर नोएडा लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना, प्रोजेक्ट इंचार्ज आईएएस जे. पी. शर्मा, विनीत गर्ग, एसके जैन, एसपी ढाका, प्रदीप वोहरा, अरविंद उत्तम, वीके जैन, रेनु छिब्बर, अनिल शर्मा, अमित, राजेश श्रीवास्तव, आरएन श्रीवास्तव समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

भविष्य में भी लगेंगे ऐसे स्वास्थ्य शिविर

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें