नोएडा वालों के लिए बड़ी राहत: अब रात में नहीं जाएगी बिजली, विभाग ने किया खास इंतजाम, इंजीनियर रहेंगे पूरी रात तैनात

Noida News : नोएडा में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत निगम ने विशेष व्यवस्था लागू की है। जिले के 28 बिजली उपकेंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

रात में भी रहेगी अभियंताओं की निगरानी

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संवेदनशील उपकेंद्रों पर रात के समय भी सहायक अभियंताओं की तैनाती की गई है।

खराबी होने पर तुरंत होगा समाधान

अधिकारियों के अनुसार, रात में तकनीकी खराबी या किसी अन्य समस्या की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी से बचाया जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें