[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा सेक्टर-82 उद्योग विहार में धूमधाम से हुई गणपति बप्पा की स्थापना, 11 दिन होंगे धार्मिक आयोजन

विज्ञापन

नोएडा। उद्योग विहार सेक्टर-82 सोसाइटी में सोमवार को श्री गणेश जी का भव्य आगमन और विधि-विधान से स्थापना कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। गणपति बप्पा के स्वागत के लिए सोसाइटी परिसर में आकर्षक और भव्य पंडाल सजाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में सोसाइटी निवासी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन

RWA समिति औरनिवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कार्यक्रम में पूरी RWA समिति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। RWA अध्यक्ष मयंक चौहान और महासचिव रंजन कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सोसाइटी के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया और सुख-समृद्धि व शांति की कामना की।

भाईचारे और एकता का पर्व है गणेश उत्सव: मयंक चौहान

RWA अध्यक्ष मयंक चौहान ने कहा कि गणेश उत्सव आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव का पर्व है। सभी निवासियों के सहयोग से इस वर्ष गणेश उत्सव को भव्य रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी निवासियों और RWA टीम का आभार जताया।

11 दिनों तक सुबह-शाम होगी आरती, भजन-कीर्तन भी होंगे

गणपति बप्पा आगामी 11 दिनों तक सोसाइटी परिसर में विराजमान रहेंगे। इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम आरती, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें सोसाइटी की महिलाएं भी विशेष रूप से सहभागिता करेंगी। RWA टीम ने सभी निवासियों से परिवार सहित गणेश उत्सव में शामिल होकर धार्मिक और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें