नोएडा मेट्रो स्टेशनों पर मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 49 चोरी के मोबाइल बरामद

 

नोएडा के विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-18 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 49 मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के पहाड़गंज निवासी विक्की और लोनी निवासी आसिफ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना विक्की है। वह कार चलाने का काम करता है, जबकि आसिफ कपड़ों की फेरी लगाता है। दोनों काम के दौरान अलग-अलग इलाकों की रेकी करते थे और भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशनों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की जेब से मोबाइल चोरी कर फरार हो जाते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोन को वे कम कीमत पर बेच देते थे। मोबाइल बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे और उसी से अपने शौक तथा दैनिक खर्च पूरे करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के मोबाइल किन लोगों को बेचे गए और इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य कौन हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विक्की के खिलाफ छह और आसिफ के खिलाफ चार आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें