kनोएडा। प्राधिकरण ने शहर और गांवों में स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक नया मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है। इसके माध्यम से नागरिक घर बैठे स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
बंद और खराब लाइटों की होगी ऑनलाइन शिकायत
मोबाइल एप के जरिए नागरिक स्ट्रीट लाइट के बंद होने, खराब होने, कम रोशनी देने या अन्य तकनीकी समस्याओं की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इससे लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है ‘नोएडा स्मार्ट एलईडी लाइट’ एप
प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार यह मोबाइल एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर ‘नोएडा स्मार्ट एलईडी लाइट’ के नाम से उपलब्ध है। नागरिक इसे डाउनलोड कर स्ट्रीट लाइट से संबंधित अपनी समस्याएं सीधे दर्ज करा सकते हैं।
टोल-फ्री नंबर पर भी दर्ज करा सकेंगे शिकायत
मोबाइल एप के अलावा नागरिक टोल-फ्री नंबर 1800-102-9574 पर भी स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद उपयोगकर्ता उसकी स्थिति और समाधान की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।


