[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा को देश के सबसे सुरक्षित शहरों में शामिल करने की तैयारी, 217 करोड़ से लागू होगी सेफ सिटी परियोजना

नोएडा। शहर को देश के सबसे सुरक्षित शहरों में शामिल करने के उद्देश्य से नोएडा प्राधिकरण ने सेफ सिटी परियोजना की योजना तैयार की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 217 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना के तहत शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर 2200 हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे।

20 हजार से अधिक लोकेशनों को कैमरों से जोड़ा जाएगा

सेफ सिटी परियोजना के तहत ग्रुप हाउसिंग सोसायटी, मकान, दुकानें, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, मंदिर, मस्जिद, सिनेमाघर, पब, शॉपिंग मॉल, बाजार और औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों समेत 20 हजार से अधिक लोकेशनों को निगरानी व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। इससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

आरएफपी जारी, एक माह बाद होगा कंपनियों का चयन

परियोजना को शुरू करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दिया है। करीब दस दिन बाद प्री-बिड मीटिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद लगभग एक माह में इस परियोजना के लिए इच्छुक कंपनियों के चयन की प्रक्रिया पूरी किए जाने की संभावना है।

सेक्टर-94 में बनेगा नया कंट्रोल रूम, पुलिस मुख्यालय से होगा सीधा संपर्क

परियोजना के संचालन के लिए सेक्टर-94 में नया कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जो इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईएसटीएमएस) के तहत कार्य करेगा। यह कंट्रोल रूम ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र से भी जुड़ा होगा। कंट्रोल रूम का पुलिस मुख्यालय से सीधा संपर्क रहेगा, जिससे किसी भी घटना की सूचना नजदीकी थाने, पुलिस चौकी और डायल-112 तक तुरंत पहुंचाई जा सकेगी। परियोजना के तहत फेस डिटेक्शन कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिससे संदिग्ध और अपराधियों की पहचान में पुलिस को मदद मिल सकेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें