[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा में बीकेयू भानू ने मेरठ प्रकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन, एसएसपी की बर्खास्तगी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन भानू ने मेरठ में किसान नेता दिग्विजय सिंह भाटी और दलित नेता मोहित जाटव के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

बीकेयू भानू के नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा कि मेरठ में किसान नेता दिग्विजय सिंह भाटी और दलित नेता मोहित जाटव के साथ मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे और अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर की गई बर्बरता निंदनीय है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह भाटी भारतीय किसान यूनियन बीआर अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यदि एक किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इस तरह का व्यवहार हो सकता है तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

निष्पक्ष जांच और मुकदमा दर्ज करने की मांग

संगठन के मनोज चौधरी और मीडिया प्रभारी सुभाष भाटी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि मेरठ प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने दोषी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

बीकेयू भानू पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगा। किसान नेताओं के साथ कथित अत्याचार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें