नोएडा। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की ओर से सेक्टर-52 स्थित फोनरवा कार्यालय के बाहर मीठे शरबत का सेवा शिविर आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस शिविर में राहगीरों, श्रमिकों और स्थानीय नागरिकों को शीतल मीठा जल वितरित किया गया।

नवाब सिंह नागर और महेश चौहान सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल
कार्यक्रम में पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, महेश चौहान, विपिन मल्हन सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने लोगों को अपने हाथों से मीठा शरबत पिलाकर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। अतिथियों ने ऐसे सामाजिक और जनहितकारी आयोजनों को समाज में आपसी सहयोग और सद्भाव बढ़ाने वाला बताया।
हजारों लोगों को वितरित किया गया शीतल पेयजल
फोनरवा के इस सेवा शिविर में हजारों लोगों को शीतल मीठा जल उपलब्ध कराया गया। आयोजन का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सेवा और परोपकार की भावना को मजबूत करना रहा। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन की सराहना की।
फोनरवा पदाधिकारियों और सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के.के. जैन, त्रिलोक शर्मा, अशोक कुमार मिश्रा, श्याम सिंह यादव, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, देवेन्द्र कुमार, जी.एस. सचदेवा, ओमवीर बंसल, कोसिंदर यादव, भूषण शर्मा, वी.एस. नेगी, गोविंद शर्मा, वी.के. कपूर, सुशील यादव, टी.सी. गौड़, जंतर सिंह, सतनारायण गोयल, नीरज शर्मा और रामपाल भाटी सहित अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहयोग किया। फोनरवा महासचिव के.के. जैन ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।


