[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा: प्रीति यादव बनीं नोएडा जोन की पहली महिला डीसीपी, 22 साल की उम्र में पास की थी UPSC परीक्षा

विज्ञापन

नोएडा। उत्तर प्रदेश कैडर की 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीति यादव को गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट में नोएडा जोन का पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) नियुक्त किया गया है। वह नोएडा जोन की पहली महिला डीसीपी होंगी। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। प्रीति यादव ने महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईपीएस बनने का सपना पूरा किया था।

विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल की बेटी ने हासिल किया बड़ा मुकाम

प्रीति यादव के पिता मुकेश यादव चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल थे। बाद में उन्हें पदोन्नति मिली और वह हेड कांस्टेबल के बाद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बने। पुलिसकर्मी की बेटी होने के बावजूद प्रीति ने अपनी अलग पहचान बनाने का सपना देखा और कड़ी मेहनत के दम पर उसे साकार किया। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहीं प्रीति यादव

प्रीति यादव का जन्म 10 अप्रैल 1996 को हरियाणा के रेवाड़ी में हुआ था। वह बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी थीं। उन्होंने आर्ट्स विषय से 12वीं की परीक्षा 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। इसके बाद भूगोल विषय में बीए ऑनर्स की पढ़ाई की और विश्वविद्यालय में टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

सात साल के करियर में हासिल की नई जिम्मेदारी

साल 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीति यादव ने अपने पुलिस करियर में लगातार आगे बढ़ते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अब उन्हें गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट के नोएडा जोन की कमान सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से नोएडा जोन को पहली महिला डीसीपी मिली हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें