[gtranslate]
[gtranslate]

ग्रेटर नोएडा: महागुन मायवुड्स सोसायटी की 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत, फूल तोड़ते समय हुआ दर्दनाक हादसा

विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सोसायटी के टावर-23 की 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और उनके 11 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रणदीप पात्रा (40) और उनके बेटे आरव के रूप में हुई है। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में कोहराम छा गया।

विज्ञापन

बेटे को बचाने के प्रयास में नीचे गिरे पिता

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रणदीप पात्रा अपने बेटे के साथ बालकनी में पूजा के लिए फूल तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक बेटे का पैर फिसल गया और वह बालकनी से नीचे की ओर लटक गया। बेटे को बचाने की कोशिश में पिता ने भी संतुलन खो दिया और दोनों नीचे जा गिरे।

पीआरवी से मिली सूचना, पुलिस पहुंची मौके पर

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को थाना बिसरख को पीआरवी के माध्यम से महागुन मायवुड्स सोसायटी के टावर-23 में दो लोगों के ऊंचाई से गिरने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खाटू श्याम मंदिर जाने की थी तैयारी

मृतक रणदीप की पत्नी ने पुलिस को बताया कि परिवार को शुक्रवार सुबह खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए जल्दी निकलना था। इसी वजह से उनके पति और बेटा सुबह पूजा के लिए बालकनी से फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें