[gtranslate]
[gtranslate]

नोएडा: बरौला नाले के पास बन रही सड़क में मिलीं खामियां, बीच सड़क पर बिजली के खंभे और सुरक्षा दीवार गायब

विज्ञापन

नोएडा। यह सड़क हनुमान मूर्ति रोड, बरौला, सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन और आसपास की कई कॉलोनियों को जोड़ती है। सड़क खराब होने के कारण लंबे समय से हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद सिंचाई विभाग और नोएडा प्राधिकरण की ओर से संयुक्त रूप से सड़क निर्माण का काम शुरू कराया गया है।

विज्ञापन

नाले के किनारे सुरक्षा दीवार नहीं बनाने पर नाराजगी

निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने सड़क के किनारे रिटेनिंग वॉल नहीं बनाए जाने का मुद्दा उठाया। लोगों का कहना है कि सड़क नाले के बिल्कुल पास बनाई जा रही है, लेकिन सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इससे बरसात के दौरान सड़क के कटने और क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहेगा। इसके अलावा सड़क के बीच में दो से तीन बिजली के खंभे भी खड़े हैं, जिन्हें हटाए बिना निर्माण पूरा करना हादसों का कारण बन सकता है।

समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण करेंगे आंदोलन

स्थानीय नागरिकों ने मांग की कि सड़क के किनारे मजबूत सुरक्षा दीवार बनाई जाए और बिजली के खंभों को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि बिना सुरक्षा दीवार के सड़क बनाना सरकारी धन की बर्बादी साबित हो सकता है। बरसात में सड़क के नाले की तरफ कटने का खतरा रहेगा। वहीं, बीच सड़क पर बिजली के खंभे रहना लोगों की जान के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

जेई ने जल्द समाधान कराने का दिया आश्वासन

स्थानीय लोगों की शिकायतों पर अवर अभियंता ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित बिंदुओं पर वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने और जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। अब क्षेत्रीय निवासियों की मांग है कि सड़क निर्माण पूरा होने से पहले सुरक्षा दीवार और बिजली के खंभों से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

नोएडा से 2027 विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा?

View Results

Loading ...

आज का राशिफल देखें